पवन सिंह का नया गाना 'एक पीस माल' रिलीज, संजना मिश्रा के साथ दिखा पावर स्टार का जलवा
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Apr 2026 7:35 AM
पवन सिंह के नये गाने का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंहका नया भोजपुरी गाना 'एक पीस माल' पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में संजना मिश्रा लाल सलवार सूट में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं.
Pawan Singh New Bhojpuri Song Ek Pis Maal: भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हुई है, जहां सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘एक पीस माल’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. यह गाना आज वेद एंटरटेनमेंट स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ और रिलीज के कुछ ही समय में 3 हजार से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. गाने की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले समय में इसके व्यूज तेजी से बढ़ने वाले हैं.
पवन सिंह और संजना मिश्रा की जोड़ी ने जीता दिल
इस गाने में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. दोनों की गायकी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वहीं इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वीडियो में ग्लैमर का तड़का भी भरपूर लगाया गया है. इसमें एक्ट्रेस संजना मिश्रा नजर आ रही हैं, जो लाल सलवार सूट में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं. उनका लुक और डांस मूव्स गाने को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना रहे हैं.
सॉन्ग का वीडियो
यूट्यूब पर तेजी से बढ़ रहे व्यूज
‘एक पीस माल’ एक फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज है, जिसमें मस्ती, रोमांस और दमदार बीट्स का शानदार बैलेंस देखने को मिलता है. पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते यह गाना आने वाले दिनों में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बड़ा हिट साबित हो सकता है. गाने की टीम-
- निर्देशक: दीपांश सिंह
- कोरियोग्राफी: गोल्डी जयसवाल और सनी सोनकर
- डीओपी: वजीर आर्ट और रवि कुमार
- संपादक : जीतेंद्र जीतू जित्ज
- एआई वीएफएक्स और एडिट: आदि
- डीआई: युग मोशन पिक्चर्स
क्या आए कमेंट्स
सॉन्ग पर कमेंट करते हुए आनंद राज नाम के मीडिया यूजर ने लिखा, यह गाना पक्का 100 मिलियन जाएगा. रोहित नाम के यूजर ने कहा, अब केहू ना टिकी हो पॉवर स्टार का आंधी आ चुका है. बिट्टू कुमार नाम के यूजर ने लिखा, जिसकी शादी में ये गाना नहीं बजेगा वो शादी अधूरी मानी जाएगी. पवन सिंह इमोशन है.


यह भी पढ़ें- ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










