वृद्ध, दिव्यांगों व महिलाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग, जमुई की ओर से बुधवार को खैरा प्रखंड के काकन पंचायत में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.
जमुई . आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग, जमुई की ओर से बुधवार को खैरा प्रखंड के काकन पंचायत में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से माइक से घोषणाएं कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं को 11 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलायी गयी ताकि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारीपूर्वक कर सकें. इस अभियान में बुनियाद केंद्र, खैरा के कर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा. स्वीप कोषांग के अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




