ePaper

संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को मिला नेतृत्व का मंच

Updated at : 07 May 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को मिला नेतृत्व का मंच

जिले में महिलाओं की भूमिका अब केवल सहभागिता तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे नेतृत्व के नये आयाम गढ़ रही हैं.

विज्ञापन

जमुई. जिले में महिलाओं की भूमिका अब केवल सहभागिता तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे नेतृत्व के नये आयाम गढ़ रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया है, जहां वे अपने अनुभव, समस्याएं और समाधान खुलकर साझा कर रही हैं. 18 अप्रैल से शुरू हुए इस कार्यक्रम में अब तक 80 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो चुकी है. कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर महिला समूहों में चर्चा हो रही है. जीविका से जुड़ी महिलाएं न केवल अपनी सफलताओं की कहानी बता रही हैं, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को भी उजागर कर रही हैं. अलीगंज प्रखंड में रेखा देवी ने ग्राम संगठन की बैठक के लिए जीविका भवन की मांग उठायी. उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवनों पर पुरुषों का कब्जा होने के कारण उन्हें खुले में या घरों में बैठक करनी पड़ती है. यह मांग जिले के लगभग सभी प्रखंडों से सामने आयी है. गिद्धौर के कुंधूर पंचायत की महिलाओं ने परिक्रमी निधि को 30 हजार से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये करने की मांग की, जबकि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत गाय और पशुशेड की सुविधा अनुदान पर उपलब्ध कराने की बात भी रखी. महिलाओं ने पंचायत स्तर पर पुस्तकालय, खेल मैदान और स्वास्थ्य उपकेंद्र जैसी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता भी जोरदार ढंग से उठाई. उनका मानना है कि ऐसी सुविधाओं से उनके बच्चों को शिक्षा और खेल दोनों में बेहतर अवसर मिलेंगे. 7 मई को जिले के 22 गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 5,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. अब तक कुल 429 ग्राम संगठनों में यह संवाद कार्यक्रम हो चुका है. 8

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन