झाझा-आसनसोल के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई रेलगाड़ियां रद्द

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :10 May 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
झाझा-आसनसोल के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई रेलगाड़ियां रद्द

आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा मुख्य रेलखंड अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण रविवार को कई रेलगाड़ियां रद्द रही, जबकि कई घंटों की देरी से झाझा पहुंचीं.

विज्ञापन

-कई ट्रेनें चली घंटों लेट

झाझा. आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा मुख्य रेलखंड अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण रविवार को कई रेलगाड़ियां रद्द रही, जबकि कई घंटों की देरी से झाझा पहुंचीं. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक लिया गया है. इसके लिए संबंधित स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी गयी है. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू पैसेंजर व गाड़ी संख्या 63298 झाझा-देवघर मेमू पैसेंजर रद्द रही.

इन ट्रेनों का हुआ शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

पीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 63509 वर्द्धमान-झाझा मेमू पैसेंजर रविवार के अलावा आगामी 14, 15, 16 व 17 मई को आसनसोल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा गाड़ी संख्या 63510 झाझा-वर्द्धमान मेमू पैसेंजर आज के अलावा आगामी 14, 15, 16 व 17 मई को आसनसोल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. दोनों ट्रेनें आसनसोल व झाझा स्टेशनों के बीच रद्द रहेंगी.

इन ट्रेनों को चलाई जा रही पुनर्निर्धारण कर• 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभा एक्सप्रेस 14 मई को हावड़ा स्टेशन से 45 मिनट तथा 16मई को 1 घंटा 10 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 15233 कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस 14मई को कोलकाता स्टेशन से 1 घंटा 45 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 15235 हावड़ा-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 16मई को हावड़ा स्टेशन से 2 घंटा 15 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार व आगामी17मई को कोलकाता स्टेशन से 2 घंटा 45 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 3 घंटे पुनर्निधारित होगी.

• 22643 एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 मई को एर्नाकुलम स्टेशन से 2 घंटा 20 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस रविवार को रक्सौल स्टेशन से 7 घंटे तथा 16 मई को 8 घंटा 30 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 17008 दरभंगा-चारलापल्ली एक्सप्रेस 15मई को दरभंगा स्टेशन से 3 घंटे पुनर्निधारित होगी.

. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रविवार को रक्सौल स्टेशन से 1 घंटा 30 मिनट तथा 17मई को 3 घंटा 10 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार व 17मई को धनबाद स्टेशन से 4 घंटा 30 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को पटना जंक्शन से 1 घंटा 15 मिनट, 15मई को 3 घंटे, 16मई को 3 घंटा 30 मिनट तथा 17 मई को 3 घंटे पुनर्निधारित होगी.

• 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस रविवार को 2 घंटे, 14 मई को 3 घंटे, 15 मई को 2 घंटा 45 मिनट, 16 मई को 3 घंटा 45 मिनट तथा 17 मई को 2 घंटा 05 मिनट टाटानगर स्टेशन से पुनर्निधारित होगी.

• 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस रविवार को 3 घंटे तथा 17 मई को 4 घंटा 40 मिनट बक्सर स्टेशन से पुनर्निधारित होगी.

• 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (पटना होकर) रविवार को नई दिल्ली स्टेशन से 2 घंटा 40 मिनट तथा 16 मई को 4 घंटा 20 मिनट पुनर्निधारित होगी.

• 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस रविवार को 4 घंटा 15 मिनट तथा 16 मई को 6 घंटे गोरखपुर स्टेशन से पुनर्निधारित होगी.

• 12326 नांगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को 4 घंटा 15 मिनट तथा 16 मई को 6 घंटे नांगल डैम स्टेशन से पुनर्निधारित होगी.

• 02023 हावड़ा-पटना सुपरफास्ट विशेष रविवार को 5घंटा 30 मिनट तथा 17 मई को 6 घंटे हावड़ा स्टेशन से पुनर्निधारित होगी.

• 02024 पटना-हावड़ा सुपरफास्ट विशेष रविवार को 5 घंटा 30 मिनट तथा 17 मई को 6 घंटे पटना स्टेशन से पुनर्निधारित होगी. झाझा स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दी गयी है, जबकि कई ट्रेनें घंटों की देरी से झाझा पहुंच रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन