मंत्री बनने के बाद पहली बार सिकंदरा पहुंचे दामोदर रावत का हुआ भव्य स्वागत, बुलडोजर से बरसाया गया फूल

Updated:
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद पहली बार सिकंदरा पहुंचने पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत का एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

सिकंदरा. मंत्री बनने के बाद पहली बार सिकंदरा पहुंचने पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत का एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. 7 मई को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रविवार को वे पटना से जमुई जा रहे थे. इस दौरान सिकंदरा पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया. वहीं लहिला नहर के समीप पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता चंद्रदेव सिंह तथा खरडीह पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार सहित दर्जनों समर्थकों ने उनका स्वागत किया. सिकंदरा मुख्य चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में परिवहन मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान जेसीबी से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो गया. जगह-जगह मिले सम्मान से अभिभूत मंत्री दामोदर रावत ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और आभार जताया. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह जदयू नेता ब्रह्मदेव रावत, भाजपा नेता विवेक सिंह, जदयू नेता अनुज सिंह, ब्रजेश सिंह, मुखिया सूचित महतो, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, सुरेश महतो, अंबिका यादव, राजीव मंडल, शीतल महतो, क्रांति देवी, रौशन कुमार, रामपदारथ शर्मा, प्रतोष कुमार, राजकुमार मंडल, नीतीश कुमार व सुनील मंडल समेत सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन