चांदन में हुआ महिला बीड़ी कामगार सम्मेलन

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 09 Mar 2026 9:39 PM

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को चांदन के शिवओम कॉम्प्लेक्स में महिला बीड़ी कामगार सम्मेलन का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

चांदन. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को चांदन के शिवओम कॉम्प्लेक्स में महिला बीड़ी कामगार सम्मेलन का आयोजन हुआ. उक्त कार्यक्रम सामाजिक संस्था पैरवी एवं लोक विकास के संयुक्त तत्वावधान में “संगठन, संवाद और सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में महिला बीड़ी कामगारों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि बिहार में लाखों श्रमिक बीड़ी उद्योग से जुड़े हैं, जिनमें 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं. सामाजिक प्रतिबंध, सीमित शिक्षा और वैकल्पिक आजीविका के अभाव के कारण अधिकांश महिलाएं घर आधारित बीड़ी निर्माण कार्य करने को विवश हैं. कम मजदूरी, असुरक्षित कार्य परिस्थितियां और स्वास्थ्य जोखिम उनकी बड़ी समस्या है. सम्मेलन में श्रम अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक पारिश्रमिक तथा वैकल्पिक आजीविका के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में दीनबंधु वत्स (पैरवी, नई दिल्ली), समा बीबी, सुभाष चंद्र दुबे, डॉ. शिप्रा माथुर (जयपुर), नीतू कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, चांदन पंचायत मुखिया अनिल कुमार, दक्षिणी जिला परिषद सदस्या शारदा देवी, दक्षिणी बारणे पंचायत मुखिया तुलसी रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. अतिथियों का स्वागत गान एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन