बारिश से चकाई चौक पर हुआ जलजमाव, निकासी की व्यवस्था नहीं

Published at :20 Feb 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से चकाई चौक पर हुआ जलजमाव, निकासी की व्यवस्था नहीं

गुरुवार को संध्या चार बजे के करीब चकाई में हुई लगभग एक घंटे बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं असमय बारिश से एक बार फिर चकाई चौक पर जलजमाव से लोगों सहित वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

चकाई. गुरुवार को संध्या चार बजे के करीब चकाई में हुई लगभग एक घंटे बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं असमय बारिश से एक बार फिर चकाई चौक पर जलजमाव से लोगों सहित वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व में भी इस समस्या के निदान के लिए कई बार पुलिस प्रशासन से स्थानीय लोगों ने गुहार लगाई. कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ तत्कालीन जिलाधिकारी से मिल कर जल निकासी का आग्रह किया, लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं निकला. पिछले साल सावन माह के पूर्व चकाई बीडीओ कृष्णा कुमार सिंह, सीओ राजकिशोर साह ने जेई के साथ जलजमाव का निरीक्षण भी किया था. यह तय किया गया कि चकाई प्रखंड कार्यालय के बगल से उत्तर की और नाला बनाकर पानी की निकासी की जायेगी. फिर भी अब तक इसका कोई निदान नहीं निकला. चकाई विधायक, सांसद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी जल निकासी का आग्रह किया गया मगर आश्वासन के सिवा कुछ न मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन