हथिया विद्यालय के पुराने भवन में ही पठन-पाठन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के हथिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पुराने भवन में ही पढ़ाई की व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के हथिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पुराने भवन में ही पढ़ाई की व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक विनोद यादव ने किया. विनोद यादव ने आरोप लगाया कि विद्यालय भवन जर्जर हो जाने के कारण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने इसे स्थानांतरित कर दिया था. पहले तो विद्यालय मनीकुरा में शिफ्ट किया गया. लेकिन दूरी अधिक होने से बच्चे वहां नहीं पहुंच पा रहे थे. बाद में विद्यालय को नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा के मंदिर में स्थानांतरित किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में पठन-पाठन के दौरान बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही शिक्षा विभाग ने उचित कदम नहीं उठाया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर पिंटू मालाकार, अनुज मालाकार, उर्मिला देवी, रुवी कुमार, सुबोध कुमार, सिकंदर यादव, सरिता देवी, कबूतरी देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, प्रतिमा देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सारी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया गया है. साथ ही विद्यालय में तालाबंदी को लेकर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




