फाइलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं - डीएम

डीएम श्री नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में कार्यालय सहायक, कार्यपालक सहायक तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ बैठक की गयी.
जमुई. डीएम श्री नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में कार्यालय सहायक, कार्यपालक सहायक तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ बैठक की गयी. इस दौरान डीएम ने सभी कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कार्यक्षमता को बढ़ाने एवं जनता को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से कई दिशा-निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये. उन्होंने सभी शाखा प्रभारी पदाधिकारियों एवं कार्यालय सहायकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों में फाइलों के निस्तारण में तेजी लाएं. उन्होंने कहा कि फाइलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. देरी पाये जाने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कार्यालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात भी कही गयी. जिलाधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटरों व कार्यपालक सहायकों को निर्देशित किया कि वे टाइपिंग के दौरान पत्रों में चारों ओर उचित मार्जिन, हैडर और फुटर का उपयोग करें, ताकि दस्तावेजों की दृश्यात्मक गुणवत्ता में सुधार हो. साथ ही लॉग बुक, आगत एवं निर्गत पंजी को हर हाल में नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश भी दिये गये. बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता सहित समाहरणालय के सभी कार्यालय सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं कार्यपालक सहायक मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




