कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुआ घायल, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुआ घायल,  भर्ती

जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा ढाबा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

जमुई. जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा ढाबा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. दुर्घटना के बाद कार चालक ने ही दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवकों में मलयपुर निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह और प्रदीप कुमार सिंह के पुत्र अभिनव कुमार सिंह हैं. बताया जाता है दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बाबा ढाबा के पास गये थे, तभी बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी. फिलहाल इलाज के दौरान घायल दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन