ढोलक की थाप व झाल की झंकार पर खूब थिरके लोग

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के जदयू परिवार द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सोनो में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड के जदयू परिवार द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सोनो में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं. ढोलक की थाप और झाल व बेंजो की झंकार के बीच लोग जमकर थिरके. होली के गीतों से सराबोर कार्यक्रम के दौरान उत्सवी उत्साह चरम पर दिखा. समारोह में पारंपरिक होली गीत पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया. कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल ने किया. उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है. यह त्योहार हमें सभी मतभेद भुलाकर एक साथ खुशियां मनाने की प्रेरणा देता है. जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं बल्कि प्रेम और सद्भाव का भी त्योहार है. इस अवसर पर समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर प्रभु राम, संजय सिंह, गोलू सिंह, उपेंद्र दास, राजेंद्र दास, संतोष कुमार दास, संदीप सिंह, मुन्ना वर्णवाल, रिंटू मंडल, लालू मंडल, मनोहर विश्वकर्मा, सोनू यादव, ललटू सिंह, बलवंत सिंह, विनय कुमार सिंह, पिंटू सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, राजीव सिंह, सुभाष कुमार, मिट्ठू मंडल, बंटी मंडल, मिथिलेश सिंह, त्रिपुरारी सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन