जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटकर मनायी होली

Updated:
विज्ञापन

सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह ने इस वर्ष भी अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह मनाया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह ने इस वर्ष भी अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह मनाया. उन्होंने नेत्रहीन महिला, अनाथ वृद्ध, असहाय दिव्यांग एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच राशन सामग्री एवं होली उपयोगी सामग्री वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं. समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह ने कहा कि त्योहार का असली अर्थ तभी सार्थक होता है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए. इसी उद्देश्य से वे प्रत्येक वर्ष होली सहित अन्य पर्वों में और आपदा के समय जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करते हैं. इस दौरान उन्होंने वृद्ध, दिव्यांग असहाय लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री, अबीर-गुलाल व दैनिक उपयोग की वस्तुएं देते हुए खुशी जताया. उन्होंने बताया कि मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखने और इंसानियत के संदेश को समाज तक पहुंचाने को लेकर मैं समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाते रहा हूं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन