ePaper

देसी शराब के दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने बीते मंगलवार की देर रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला और एक पुरुष को 4.5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जमुई. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बीते मंगलवार की देर रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला और एक पुरुष को 4.5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान ख़ैरा थाना क्षेत्र के हरदीमोह गांव निवासी राजेश कुमार मांझी और सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली ललिता देवी के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजेश कुमार मांझी के पास से 2 लीटर जबकि ललिता देवी के पास से ढाई लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन