फर्जी आरटीओ ऐप से 20 हजार की ठगी, ट्रक चालक बना शिकार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 23 Mar 2026 6:54 PM
साइबर ठग अब नये-नये हथकंडों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला बरहट थाना क्षेत्र के बखरी गांव का है.
बरहट. साइबर ठग अब नये-नये हथकंडों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला बरहट थाना क्षेत्र के बखरी गांव का है. जहां एक ट्रक चालक साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर 20 हजार रुपये गंवा बैठा. मिली जानकारी के अनुसार, बखारी गांव निवासी अनिल यादव पिता राजो यादव पेशे से ट्रक चालक हैं. वे ट्रक चालकों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चालक महासंघ भारत के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए थे. जिसमें से मोबाइल नंबर 7857051006 से एक आरटीओ चालान ऐप का लिंक साझा किया गया. चालान से संबंधित जानकारी समझकर अनिल यादव ने लिंक पर क्लिक कर ऐप इंस्टॉल कर लिया. ऐप इंस्टॉल करते ही कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये कटने का मैसेज आने लगा. अचानक पैसे कटने से घबराए चालक ने अपने परिजनों को बैंक भेजकर जानकारी ली, जहां पता चला कि साइबर ठगों ने खाते से पूरी राशि उड़ा ली है. पीड़ित ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल में रहकर ट्रक चलाता है. बंगाल से उड़ीसा जाते समय व्हाट्सएप ग्रुप में आए लिंक को सही समझकर इंस्टॉल कर लिया. इसके बाद ठगी की घटना हो गयी. पीड़ित ने साइबर फ्रॉड के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से रकम वापस दिलाने की मांग की है. इधर, साइबर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










