सैलून में घुसा ट्रक, बाल बाल बचे लोग

झाझा-लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क के धमना चौक के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक सैलून में घुस गया.
झाझा . झाझा-लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क के धमना चौक के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक सैलून में घुस गया. सुबह होने के कारण सैलून खाली था. इस कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि लक्ष्मीपुर से झाझा की ओर आ रही खाली ट्रक अनियंत्रित होकर बिंदेश्वरी ठाकुर के सैलून में घुस गया. ट्रक के सैलून में घुसते ही सैलून पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अंदर रखा सभी सामान क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक व सहचालक ट्रक छोड़कर भागने लगा. चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. जबकि सहचालक फरार हो गया. सैलून मालिक ने मुआवजे की मांग को लेकर गुहार लगाई है. देर शाम तक ट्रक चालक हिरासत में था और ट्रक अभी भी सैलून में खड़ी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




