डी स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का होगा विनियमन

Updated at : 21 Mar 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
डी स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का होगा विनियमन

आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में आगामी 22 मार्च को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

झाझा. आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में आगामी 22 मार्च को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च यानी रविवार को गाड़ी संख्या 63565 जसीडीह-झाझा मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63566 झाझा-जसीडीह मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63298 झाझा–देवघर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 63209 देवघर -पटना मेमू को झाझा से आंशिक रूप से प्रारंभ किया जायेगा. यह ट्रेन देवघर से झाझा के बीच की सेवा रद्द रहेगी. आसनसोल पीआरओ श्री सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 13331 धनबाद–पटना एक्सप्रेस 22 मार्च को 80 मिनट विलंब से चलाई जायेगी. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन