अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टोटो, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 10:20 PM

विज्ञापन

सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर अचंभो गांव के समीप हादसा

विज्ञापन

सिकंदरा. थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर अचंभो गांव के समीप बुधवार देर शाम अनियंत्रित टोटो सड़क किनारे पीपल पेड़ से टकरा गया. इससे उसपर सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अचंभो गांव निवासी 60 वर्षीय केशो यादव पिता स्व साहो यादव अपने गांव के ही नेपाली राम पिता मिश्री राम के टोटो पर सवार होकर सिकंदरा बाजार से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान गांव पहुंचने के पहले टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल पेड़ में टकरा गया. हादसे में केशो यादव को गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया. मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी और हादसे की सूचना सिकंदरा थाने को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची सिकंदरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा कर छानबीन में जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. उनका रो-रोकर बुरा हाल था.

अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पलटी, चालक घायल: झाझा.

झाझा-सोनो मुख्य सड़क के गोबरोह के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पलट जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया. घायल की पहचान परसा गांव निवासी राकेश मंडल के रूप में हुई है. घायल युवक ने बताया कि वह सोना थाना क्षेत्र के लाखनकियारी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन