झाझा में महिला साइकिल रेस लीग का आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित महिला रोड साइकिल रेस लीग में मौजूद अतिथि, खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सदस्य

Khelo India Asmita Campaign: महिला रोड साइकिल रेस का आयोजन फतेहपुर उच्च विद्यालय से रानी कुंरा गुमटी तक किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

झाझा, जमुई से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट:

Khelo India Asmita Campaign: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शनिवार को अस्मिता खेलो इंडिया अभियान के तहत जमुई जिला साइकिल एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय महिला रोड साइकिल रेस लीग का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

फतेहपुर से रानी कुंरा गुमटी तक हुई प्रतियोगिता

महिला रोड साइकिल रेस का आयोजन फतेहपुर उच्च विद्यालय से रानी कुंरा गुमटी तक किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

खेल भावना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास

जिला साइकिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है.

विभिन्न वर्गों में विजेताओं को मिला सम्मान

प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में रिशु कुमारी ने प्रथम, खुशबू कुमारी ने द्वितीय तथा खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

जूनियर वर्ग में निशा कुमारी प्रथम, प्रियांशु कुमारी द्वितीय और साक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

वहीं सीनियर वर्ग में ऐश्वर्य कुमारी ने पहला, राधा कुमारी ने दूसरा तथा राधिका कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया. विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया.

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्याम सुंदर मंडल, दशरथ मंडल, विनोद मंडल, ब्रह्मदेव मंडल, सुरेश मंडल, बालेश्वर मंडल, शिक्षक सिकंदर यादव, बबलू प्रसाद, पंकज प्रसाद, बिहार साइकिल एसोसिएशन के सदस्य आशीष कुमार, रंजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संकेत है. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

सहयोगियों के प्रति जताया आभार

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने वाले प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन