रोजगार योजनाओं के तहत टूल किट व स्टडी किट का किया गया वितरण
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 25 Mar 2026 9:43 PM
जिला नियोजनालय द्वारा बुधवार को नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे योग्य अभ्यर्थियों के बीच स्टडी किट का वितरण किया गया.
जमुई. जिला नियोजनालय द्वारा बुधवार को नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे योग्य अभ्यर्थियों के बीच स्टडी किट का वितरण किया गया. साथ ही नियोजन सेवा का विस्तार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित आवेदकों को टूल किट भी प्रदान की गयी. यह कार्यक्रम उप निदेशक (नियोजन), भागलपुर प्रमंडल भागलपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय उपस्थिति रही. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम के दौरान कुल 37 अभ्यर्थियों को टूल किट एवं 63 अभ्यर्थियों को स्टडी किट प्रदान की गयी. अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










