लंबित कांडों का समय करें निष्पादन - एसपी

Published at :20 Feb 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों का समय करें निष्पादन - एसपी

पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आंनद ने गुरुवार को बरहट थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इसके पूर्व थाना के पुलिस बल द्वारा पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विज्ञापन

बरहट. पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आंनद ने गुरुवार को बरहट थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इसके पूर्व थाना के पुलिस बल द्वारा पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, कंप्यूटर कक्ष पुरुष हाजत व थाना परिसर में घूम-घूम निरीक्षण किया तथा नव निर्मित थाना के साफ सफाई का जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष कुमार संजीव कुमार से तकरीबन एक घंटे तक थाने के विभिन्न मामलों की जांच के वाद लंबित कांडों का समय पर निपटारा करने के लिए निर्देश दिए. कई मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कही. पुलिस अधीक्षक ने थाना डायरी की जांच कर थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती में तेजी लाएं. न्यायालय से जुड़े मामलों जल्द करवाई करने के अलावा कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए. वहाँ पर तैनात बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव ओर सभी पुलिस पदाधिकारी तथा सभी जवान मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन