ट्रक की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 10:57 PM
जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंझवे चेकपोस्ट के समीप हादसा
जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंझवे चेकपोस्ट के समीप मंगलवार की देर रात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के बरना गांव निवासी सुधीर यादव के पुत्र नीतीश कुमार, योगेन्द्र यादव के पुत्र फंटुश कुमार व गजेन्द्र यादव के पुत्र सूरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि सुधीर कुमार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर सदर थाना क्षेत्र के सोनाय गांव स्थित अपने बुआ के घर आया था. यहां से देर रात घर लौट रहा था. इसी दौरान मंझवे चेकपोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ठोकर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गये.
धपड़ी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में युवक घायल
झाझा. झाझा-बोड़वा मुख्य मार्ग के धपड़ी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार की नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में युवक पर पड़ी. एंबुलेंस बुलाकर उन्होंने युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. युवक की पहचान बाराजोर गांव निवासी 30 वर्षीय जहांगीर अंसारी के रूप में हुई है. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ सादाब अहमद ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. और घायल को खतरे से बाहर बताया. घटना के बाबत पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ने जहांगीर अंसारी के परिजन को सूचना दे दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










