एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटकर किया घायल

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के करमटांड़ गांव का मामला
जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के करमटांड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस टीम को दी गयी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल लाया. करमटांड गांव निवासी बुद्धिनाथ यादव व उनके भाई देवनारायण कुमार यादव व पत्नी सिंधु देवी घायल हैं. घायल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुमित यादव, रंजीत यादव, सुरेश यादव, अनीता देवी, जितेंद्र यादव समेत अन्य लोग घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. जब गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों द्वारा उक्त लोगों पर घर में रखा नकद और जेवर की चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है. घटना की जानकारी घायलों ने लक्ष्मीपुर थाना को दी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




