शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 6:15 PM
न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
गिद्धौर. थाना पुलिस ने बंधौरा मोड़ के समीप से शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना के अवर निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त में निकली थी, तभी सूचना मिली कि धौरा मोड़ के समीप तीन युवक शराब पीकर हो- हंगामा कर रहे हैं. जैसे ही पुलिस वाहन युवकों के नजदीक पहुंचा तो तीनों युवक भागने लगे, जिसे पुलिस जवानों के सहयोग से पकड़ा गया. छानबीन के क्रम में युवकों ने अपना नाम छोटू कुमार, सचिन कुमार व विकास कुमार घर गिद्धौर बताया. तीनों के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. गिद्धौर थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के उपरांत मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










