चोरों ने उड़ा ली डेढ़ लाख की संपत्ति

चंद्रमंडी थाना क्षेत्र की घुटवे पंचायत अंतर्गत नयाडीह गांव में बीते सोमवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली.
चकाई . चंद्रमंडी थाना क्षेत्र की घुटवे पंचायत अंतर्गत नयाडीह गांव में बीते सोमवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. इस संदर्भ में पीड़ित मीना देवी पति प्रदीप यादव ने बताया कि बीते सोमवार की रात वे लोग खाना खाकर सो गये थे. इसी दौरान चोरों ने एक कमरे के दरवाजा का कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा वहां रखा घर का जरूरी सामान, पटवन मशीन, एक बकरा, दो किलो चांदी का जेवरात, 50000 रुपये नगद, कांसा और पीतल का बर्तन सहित डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. सुबह होने पर जब घर के लोग उठे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला. मीना देवी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मालूम हो कि इन दिनों प्रखंड में चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ी हुई है और चोर गिरोह लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.जबकि पुलिस इसे रोकने में विफल साबित हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




