ePaper

Banka News : बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

Updated at : 25 Jun 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
Banka News : बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

पंजवारा महादलित टोला में चोरी

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा महादलित टोला में चोरी की एक घटना सामने आयी है. अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर में शनिवार की रात चारदीवारी को फांद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. रविवार को दिन में जब ग्रामीणों को घर का दरवाजा खुला दिखाई दिया तो उन्होंने गृहस्वामी को सूचित किया. गृहस्वामी कटिहार में पदस्थापित सीओ प्रियरंजन कुमार अपने परिजनों के साथ सोमवार को घर पहुंचे. पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अगुआई में पुलिस ने घटना की जांच की. इस दौरान दरवाजे का ताला टूटा पाया गया एवं घर के अंदर कई कमरों में समान बिखरा हुआ पाया. चोरों के निशाने पर गोदरेज में रखी कीमती आभूषण थी. वहीं इसको लेकर भागलपुर से डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. डॉग स्क्वायड की टीम ने घर के आसपास क्षेत्र में घूम कर जांच की. घटना को लेकर बौंसी पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर राज रतन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घर के लोगों से बातचीत करते हुए घटना की जांच की. सोमवार की देर शाम तक परिवार के अन्य सदस्य भी पटना से घर पहुंचे. इस मामले में पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चोरी की एक घटना सामने आयी है. जिसको लेकर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन