बेटी की शादी के लिए रखा था सामान, सेंधमारी कर सबकुछ ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चौफला गांव का मामला

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चौफला गांव में पांडे दास के घर में सेंधमारी कर चोरों ने नकद व जेवरात समेत लाखों का सामान चुरा लिया. पांडे दास ने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात सहित अन्य सामान घर में रखा था.चोरों ने इस सामान पर हाथ साफ कर लिया. घटना को लेकर पांडे दास की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि रविवार देर रात हम सो रहे थे, इसी दौरान चोर ईंट की दीवार में सेंधमारी कर घर के अंदर प्रवेश कर गये. इस दौरान चोरों ने घर में पुत्री की शादी के लिए रखा 50 हजार नकद, दो जोड़ा सोने का कंगन, सोने की तीन चेन, अंगूठी, घड़ी समेत लाखों के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन व अन्य सामान की चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने पुत्री का मार्क्सशीट, प्रमाणपत्र, पासबुक, आधार कार्ड व अन्य कागजात की भी चोरी कर ली. पार्वती देवी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है तथा चोरी गये सामान के बरामदगी की गुहार लगायी है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन