किराना दुकान से नकदी समेत 50 हजार रुपये के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
किराना दुकान से नकदी समेत 50 हजार रुपये के सामान की चोरी

सोमवार की रात थानाक्षेत्र के खास चकाई निवासी शुरेश पोद्दार की किराना दुकान का ताला तोड़ एवं शटर काट कर चोरों ने नकदी सहित 50 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली.

विज्ञापन

चकाई. सोमवार की रात थानाक्षेत्र के खास चकाई निवासी शुरेश पोद्दार की किराना दुकान का ताला तोड़ एवं शटर काट कर चोरों ने नकदी सहित 50 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रात 10 बजे के करीब दुकान बंद कर अपने घर चला गया. जब सुबह सात बजे दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान का में लगा शटर का ताला टूटा है और शटर भी कटा हुआ है. दुकान के गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नकद सहित 15 हजार रुपये सामान की चोरी कर ली गयी थी. वहीं चोरी की घटना की सूचना चकाई थाने क़ो दी गयी. पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन