पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगा ली फांसी, तीन माह पहले हुई थी शादी

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 Mar 2026 6:14 PM

विज्ञापन

बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत नुमर गांव का मामला

विज्ञापन

10 दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर चल रहा था विवाद

जमुई. जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत नुमर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक नुमर गांव निवासी कामेश्वर यादव का 20 वर्षीय पुत्र मन्नू कुमार था. परिजनों ने बताया कि तीन माह पूर्व ही मन्नु कुमार की शादी हुई थी. 10 दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर बुधवार को पत्नी अपने मायके चली गयी थी. इस बात से नाराज मन्नु कुमार शाम को ही अपने कमरे में सोने चला गया था, देर रात जब खाना खाने के लिए परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद परिजनों ने हो-हल्ला मचाया. शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी पहुंच गये. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो देखा मन्नु फंदे से लटका हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

बोले थानाध्यक्ष

बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया में ये आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन