युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

प्रखंड क्षेत्र के बोड़बा पंचायत के रामडीह गांव निवासी परमेश्वर रविदास के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार दास ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बोड़बा पंचायत के रामडीह गांव निवासी परमेश्वर रविदास के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार दास ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. मृतक के पास से मिले आधार कार्ड, मोबाइल व पर्स के आधार पर उसकी पहचान की गयी. घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी गयी. लोगों ने बताया कि बीते शनिवार संध्या मुकेश ने अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ झगड़ा व मारपीट की थी. इसमें मुकेश कुमार व उसकी पत्नी पिंकी देवी भी घायल हो गयी थी. इसके बाद उसकी पत्नी पिंकी देवी ने इसकी सूचना मायके वाले को दी. सूचना पाकर पहुंचे पिंकी देवी के मायके वालों ने उसे निजी अस्पताल में इलाज करवाया और प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी देने लगे. रविवार को मुकेश ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है. पुलिस शव को अंत्य परीक्षण कराकर परिजन को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन