समृद्धि यात्रा में कला जत्था का काठघोड़वा बना आकर्षण का केंद्र

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 18 Mar 2026 9:43 PM

विज्ञापन

समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान खूब आकर्षित किया.

विज्ञापन

जमुई. समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान खूब आकर्षित किया. विशेष रूप से कला जत्था की टीम द्वारा प्रस्तुत काठघोड़वा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनकर उभरा. सभा स्थल पर पहुंचे लोग न केवल राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे, बल्कि सांस्कृतिक झलकियों का आनंद लेने में भी पीछे नहीं रहे. कला जत्था की टीम ने स्थानीय परंपरा और लोक संस्कृति को दर्शाते हुए काठघोड़वा की प्रस्तुति दी, जिसे देख कर मुख्यमंत्री प्रसन्न हुए. इस प्रस्तुति ने ग्रामीण जीवन, सामाजिक संदेश और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे लोग भी काफी प्रभावित हुए. खासकर महिलाएं और युवा इस कार्यक्रम को लेकर अधिक उत्साहित नजर आए. लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकता का संदेश भी मिला. समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में जहां विकास योजनाओं की चर्चा हुई, वहीं काठघोड़वा जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग भी प्रदान किया, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन