24 घंटे तक गूंजती रही ‘सीताराम’ की धुन, भक्ति व उल्लास के साथ अखंड रामधुन का समापन

Updated at : 22 Mar 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे तक गूंजती रही ‘सीताराम’ की धुन, भक्ति व उल्लास के साथ अखंड रामधुन का समापन

जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के सबलपुर गांव में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन रविवार को श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के सबलपुर गांव में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन रविवार को श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ संपन्न हो गया. पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा. ‘सीताराम-सीताराम’ की गूंज से न केवल गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों का माहौल भी भक्तिमय बना रहा. रामधुन के उपलक्ष्य में पूरे 24 घंटे तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया जाता रहा. काली मंदिर परिसर सहित पूरे गांव में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला. आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने. समापन अवसर पर विद्वान आचार्य पंडित विनोद झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रामधुन का समापन कराया. इस दौरान गांव की सुहागवती महिलाओं ने श्रद्धा के साथ हवन कर सुख-समृद्धि की कामना की. आयोजन की विशेषता यह रही कि भूत, पिशाच व बजरंगवली सहित विभिन्न दैविक रूप धारण किये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बनाये रखा. इन कलाकारों ने खासकर बच्चों और महिलाओं में उत्साह भर दिया, जिससे कार्यक्रम में रंग और भी गहरा हो गया. पूरे 24 घंटे तक रामचरितमानस का अखंड पाठ चलता रहा, जिसमें ग्रामीणों ने तन-मन से भागीदारी निभायी. बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी वर्गों में उत्साह देखने को मिला. इस आयोजन को सफल बनाने में कालेश्वर यादव, चंद्रिका राम, बासुकी राम, रमाकांत सिंह, अमित सिंह, बिट्टू कुमार, कन्हैया कुमार, गोलू कुमार, अग्नि कुमार, रौशन कुमार सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई. रामधुन के समापन के साथ ही गांव में भक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी गूंजता रहा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन