खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करवाएं - एसपी

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल बुधवार की देर संध्या को सर्किल नंबर एक स्थित बोड़बा, बाराजोर, करहरा, बूढ़ीखार आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया.
झाझा. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल बुधवार की देर संध्या को सर्किल नंबर एक स्थित बोड़बा, बाराजोर, करहरा, बूढ़ीखार आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया. साथ ही बाहर से आने वाले अर्धसैनिक बलों के आवासन के जगह का भी जायजा लिया. क्षेत्र घूमने के बाद देर संध्या को थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य लोगों के साथ बैठक कर गहन विचार विमर्श किया. बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में चुनाव को लेकर बनाये गये सेक्टर का लगातार मॉनिटरिंग करने व उसका निरीक्षण करने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि जहां बाहर के पुलिस ठहरेंगे वहां समुचित रहने /खाने, रोशनी, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने स्थानीय चौकीदारों से एक-एक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली तथा चौकस रहने का दिशा निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि एक तरफ दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पूजा है, जबकि दूसरी तरफ लोकतंत्र का महापर्व चुनाव है. ऐसे में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है और उसकी तैयारी भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि चुनाव और चुनाव से पूर्व पर्व त्योहार पर आमजनों को भी शांति बनाये रखने का सहयोग देने की अपील की गयी. ट्रैफिक व्यवस्था पर एसपी ने कहा कि अच्छी तरह से निरीक्षण कर इस दिशा में पहल की जायेगी. नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा पर उन्होंने कहा कि डीएम से इस संदर्भ में बात हुई, ताकि जहां-जहां सीसीटीवी कैमरा खराब है, उसे ठीक किया जाये. ताकि चुनाव में भी इसकी मदद मिल सके. चकाई क्षेत्र के चिहरा थानाक्षेत्र के बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला के समीप संदिग्ध पर्चा और काला झंडा मिलने, अन्य लोगों को धमकी देने को लेकर एसपी ने कहा कि इस दिशा में अनुसंधान किया जा रहा है. एसपी ने साफ लफ्जो में कहा कि नक्सली को जिला क्षेत्र में पनपने नहीं दिया जायेगा. मौके पर एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




