कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

प्रखंड क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया गांव ब्राह्मण टोला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया गांव ब्राह्मण टोला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया. इसे लेकर अहले सुबह सैकड़ों कुंआरी कन्याओं व महिलाओं ने सिमेरिया गांव के निकट उलाय नदी तट घाट से कलश में जल को भरा गया. इसके बाद कलश लेकर महिलाएं व कन्याएं ग्रामीण इलाके का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची. इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. संध्या पांच बजे से यहां श्रीमद भागवत कथा शुरू हो गयी. पांच अप्रैल को कथा यज्ञ का समापन होगा. सिमेरिया गांव निवासी सचिदानंद मिश्रा ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आयोजनकर्ता नर्मदा देवी ने एकादशी के उपलक्ष्य में समाज कल्याण की भावना के साथ यहां यह भागवत कथा का आयोजन करवाया है. अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित आकाश जी महाराज श्रीमद भागवत कथा पाठ कर विधिपूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा. बतौर व्यवस्थापक सुभाष मिश्रा, विभाष मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, सूर्यनारायण मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, अनमोल मिश्रा, बसंत मिश्रा, विकास चंद्र झा, मनीष मिश्रा, हीरा मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, दिलिप मिश्रा, राजीव मिश्रा, अरुण मिश्रा, हिमांशु कुमार सहित समस्त सिमरिया ग्रामवासी आयोजन को ले अपनी भागीदारी निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन