ePaper

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

Updated at : 18 Sep 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

चकाई पोस्ट पेमेंट बैंक का सर्वर बीते चार दिनों से डाउन रहने के कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई पोस्ट पेमेंट बैंक का सर्वर बीते चार दिनों से डाउन रहने के कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं. डाकघर परिसर में मौजूद उपभोक्ता गोला मुर्मू, केदार वर्मा, संजय यादव, मनीष कुमार, रीमा देवी, राजा, इंद्रदेव वर्मा, बड़की बेसरा आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन डाककर्मी सर्वर ठप्प होने की बात कहकर कोई भी कार्य करने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं. इससे काफी परेशानी हो रही है. कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें अति आवश्यक कार्य को लेकर पैसे की जरूरत है लेकिन पैसे की निकासी नहीं हो पा रही है. पैसे की निकासी नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है. वहीं इस दौरान कई ग्राहक खाता खुलवाने भी आये थे. लेकिन सर्वर नहीं रहने के कारण सभी को बेरंग वापस लौटना पड़ा. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर डाककर्मी ने बताया कि बीते कोई दिनों से सर्वर के डाउन रहने से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का कार्य बाधित है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई है लेकिन अब तक सर्वर ठीक नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन