कदाचारमुक्त हुई सेमेस्टर-4 परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित यूजी, सीबीएससी सेमेस्टर फोर 2023-27 परीक्षा में गुरुवार को पीपीवाई कॉलेज में परीक्षा कदाचार मुक्त हुई.
चकाई. मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित यूजी, सीबीएससी सेमेस्टर फोर 2023-27 परीक्षा में गुरुवार को पीपीवाई कॉलेज में परीक्षा कदाचार मुक्त हुई. पहली पाली में जहां 363 परीक्षार्थियों में से 358 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 5 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 486 में से 481 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 5 अनुपस्थित रहे. ये जानकारी पीपी वाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण यादव, विजय कुमार, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक, रतन कुमार यादव, राधिका कुमारी, लाडली राज, भरत भूषण, शिव शक्ति, रोहित कुमार यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका मरांडी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश चंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, मनोज कुमार, राजकुमार यादव, श्यामनंदन प्रसाद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




