ePaper

स्कॉर्पियो ने ओटो में मारी टक्कर, ओटो चालक समेत पांच घायल

Updated at : 03 Apr 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने ओटो में मारी टक्कर, ओटो चालक समेत पांच घायल

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित उझंडी मोड़ के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंद एक गुमटी में ठोकर मारते हुए एक ओटो में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित उझंडी मोड़ के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंद एक गुमटी में ठोकर मारते हुए एक ओटो में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो वाहन पर सवार दो बच्चे सहित चार व ओटो चालक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया. स्कॉर्पियो सवार घायल की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी डॉ कमरुन उनकी पत्नी रेहाना परवीन तथा पुत्र सफीफुल और आर्यन के रूप में हुई है. जबकि ओटो चालक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है. घायल स्कॉर्पियो सवार डॉ कमरुन ने बताया मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कोलकाता से बरौनी जा रहा था. जैसे मैं उझंडी मोड़ के समीप पहुंचा तभी एक ओटो चालक ने चकमा दिया, इससे वाहन अनियंत्रित होकर गुमटी और ओटो में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उन्होंने बताया कि वाहन का एयरबैग समय पर खुल जाने के कारण मुझे और मेरी पत्नी, बच्चों को हल्की चोट आयी है. जबकि निजी क्लिनिक में इलाज के बाद ओटो चालक की स्थिति चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन