सिमरिया गांव को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क तालाब में हुई तब्दील
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 25 Mar 2026 9:44 PM
धोबघट गांव से यादव टोला होते हुए सिमरिया, गेरुआडीह, पुर्वी कोल्हुआ सहित कई गांव को जोड़ने वाली सड़क का हाल इन दिनों बद से बदतर हो गया है.
गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत के धोबघट गांव से यादव टोला होते हुए सिमरिया, गेरुआडीह, पुर्वी कोल्हुआ सहित कई गांव को जोड़ने वाली सड़क का हाल इन दिनों बद से बदतर हो गया है. इस ग्रामीण सड़क के कीचड़मय सड़क में तब्दील हो जाने से इन दिनों क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क से आवागमन में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बताते चलें कि कोल्हुआ पंचायत के गेरुआडीह, सिमरिया व पूर्वी कोल्हुआ गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने गांव जानेवाली इस मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति व सड़क को धोबघट गांव के यादव टोला के निकट स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिए जाने से आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता है, जो खराब मौसम में संक्रमण पैदा कर इस बदलते मौसम में लोगों को बीमारू बना रहा है. क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने उक्त ग्रामीण सड़क को मुक्त कराने को ले स्थानीय प्रसाशन से मांग की है. उक्त गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कहा है कि यादव टोला के निकट दबंग प्रवृति के कुछ लोगों द्वारा वर्षो से सड़क को अतिक्रमण कर लिया गया है, इससे कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर आवागमन करने वाले ग्रामीण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सड़क पर जल निकासी व आवागमन से जुड़ी उत्पन्न समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कहा है कि शाम होते ही उक्त सड़क पर यादव टोला के निकट स्थानीय लोगों द्वारा दर्जनों मवेशियों को सड़क पर ही बांध दिया जाता है, इससे दिन हो या रात सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. वहीं सड़क से जुड़ी समस्या को लेकर ग्रामीण विकास सिंह किसान नेता कुणाल सिंह, रघु सिंह, अमन परिहार, मनोज मिश्रा, सचिदानंद मिश्रा, शंभू केशरी सहित इलाके के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है, ताकि उक्त सड़क पर आवागमन को सुचारु करवाया जा सके साथ ही सड़क की सुंदरता एवं ग्रामीण स्वच्छता में भी चार चांद लग सके. क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस समस्या के निदान को लेकर जिला प्रसाशन से मामले में पहल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










