रेलवे गर्मियों के मौसम में स्पेशल ट्रेनें चलायेगी

रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लालकुंआ कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है.
झाझा. रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लालकुंआ कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल आगामी 02 अप्रैल से 25 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार को दिन के 01:35 बजे लालकुआं से खुलेगी. अगले दिन रात्रि के 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल आगामी 04 अप्रैल से 27 जून के बीच प्रत्येक शनिवार को सुबह 05:00 बजे कोलकाता से खुलेगी. अगले दिन शाम के 03:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 13 ट्रिप लगाएगी. उक्त ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित (एसी) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




