स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक सूची में शामिल हुए जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए एवं एल्सेवियर द्वारा जारी वैज्ञानिक सूची 2025 में शामिल किया गया है.
जमुई . राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए एवं एल्सेवियर द्वारा जारी वैज्ञानिक सूची 2025 में शामिल किया गया है. यह सूची शोध के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले विश्व के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाती है. डॉ कुमार के शोध कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है. उनके शोध विभिन्न प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. खास बात यह है कि डॉ कुमार लगातार तीसरे वर्ष इस सूची में जगह बनाने में सफल हुए हैं. इससे पहले वर्ष 2023 और 2024 में भी वे इस सूची का हिस्सा रह चुके हैं. इससे स्पष्ट है कि विज्ञान और शोध के क्षेत्र में उनका योगदान निरंतर महत्वपूर्ण रहा है. वैज्ञानिक सूची में चयन के बाद कॉलेज के प्रोफेसर और अन्य कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है. संस्थान की ओर से प्राचार्य को बधाई देते कहा गया कि यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. बताते चलें कि गूगल स्कॉलर पर उनके शोध कार्य को 6,000 से अधिक साइटेशन और 110 से अधिक रिसर्च पेपर के लिए इंडेक्स 102 का अंक प्राप्त हुआ था, जो कि बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों की फैकल्टी में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि थी. डॉ कुमार को शैक्षणिक, प्रशासनिक और शोध क्षेत्र में 22 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अब तक 10 पीएचडी शोधार्थियों को सफलतापूर्वक मार्गदर्शन दिया है और 200 से अधिक उच्च स्तरीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 170 पुस्तक अध्याय और 10 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं. साथ ही, उनके नाम पर 2 पेटेंट भी दर्ज हैं. उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें वाइस चांसलर रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड और एशिया प्राइम टाइम साइंटिस्ट अवॉर्ड शामिल हैं. हाल ही में उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ ब्राजील और इंडोनेशिया की ओर से आयोजित कार्यशाला में आमंत्रित भी किया गया था. बताते चलें कि इस से पहले भी उन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्कॉपस और एल्सेवियर द्वारा वर्ल्ड रैंकिंग की टॉप-2 साइटिस्ट्स लिस्ट 2023 और 2024 में भी शामिल किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




