ePaper

40 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का कार्यारंभ करेंगे मंत्री

Updated at : 21 Sep 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
40 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का कार्यारंभ करेंगे मंत्री

बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह आगामी मंगलवार को चकाई में 40 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह आगामी मंगलवार को चकाई में 40 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि इस दौरान मंत्री श्री सिंह सर्वप्रथम 12 बजे दिन में गोपीडीह डहरलंगी से छाता स्कूल तक पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. तत्पश्चात भलुवा से पहरिया तक, बोने पथ से सतसाला नगरी पथ, पिपरापघार पीएमजीएसवाई पथ से पिपरापघार मुस्लिम टोला तक, नावाडीह मैलानी हरिजन टोला पथ, नावाडीह से धर्मरायडीह पथ, माधोपुर लाहावन पथ से बंधा तक, सतभैया से धावाना तक पथ, असनघटिया से बाबूडीह पथ, पीडब्ल्यूडी पथ से भनदरा तक पथ, विराजपुर पथ से नोनतारा पथ, छोटकी कैरवाटांड़ से कैरवाटांड़ तक पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. साथ ही दिन में 4 बजे विराजपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन