ePaper

तूल पकड़ने लगा एएनएम स्वास्थ्य प्रबंधक विवाद का मामला, एबीवीपी ने फूंका पुतला

Updated at : 28 Sep 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
तूल पकड़ने लगा एएनएम स्वास्थ्य प्रबंधक विवाद का मामला, एबीवीपी ने फूंका पुतला

रेफरल अस्पताल में एएनएम और स्वास्थ्य प्रबंधक के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. रविवार को तीसरे दिन भी एएनएम ने अपना कार्य बंद रखा व अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

चकाई. रेफरल अस्पताल में एएनएम और स्वास्थ्य प्रबंधक के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. रविवार को तीसरे दिन भी एएनएम ने अपना कार्य बंद रखा व अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. स्वास्थ्य प्रबंधक कंचन मिश्रा ने एएनएम द्वारा लगाये गये आरोप को निराधार बताया, जबकि एएनएम ने प्रबंधक पर विभिन्न प्रकार का आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारी से जांच की मांग की. इसी क्रम में रविवार को अभाविप के जिला सह संयोजक दीपक चौधरी के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ताओं ने चकाई अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य प्रबंधक का पुतला दहन किया तथा पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की, साथ ही अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की. परिषद के प्रदेश स्तरीय नेता प्रो महेंद्र राय ने एएनएम कर्मियों के साथ हुई घटना की तीखी निंदा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से अविलंब इस मामले पर जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की. इस दौरान नगर सह मंत्री कुंदन राय, कालेज अध्यक्ष राकेश शाह, राकेश गुप्ता, राज कुमार साह, उपाध्यक्ष छोटू कुमार राय, मुकेश कुमार राय, श्रीकांत कुमार साह, बिट्टू कुमार राय, नीरज कुमार राय, राम चरण साह, टुनटुन कुमार राम, पवन पोद्दार, गौतम वर्मा, कौशल राय आदि उपस्थित थे. जबकि बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष डीसी रजक भी अस्पताल पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रही महिला स्वास्थ्य कर्मियों से पूरे मामले की जानकारी ली तथा वरीय पदाधिकारी से इस मामले की जांच की मांग करते हुए दोषी प्रबंधक पर अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया. उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिला स्वास्थ्य कर्मियों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया जबकि जन सुराज के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे एएनएम से मामले की जानकारी लेते हुए मौके पर ही डीएम नवीन कुमार से दूरभाष पर बात कर मामले में जांचोंपरांत उचित कार्रवाई का अनुरोध किया. वहीं डीएम ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है. सीएस को इस मामले की जांच का निर्देश दिया गया है. सीएस इस मामले को देख रहे हैं. जांच के बाद दोषी पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन