ePaper

मानदेय दोगुना करने को लेकर जीविका कर्मी ने की चर्चा

Updated at : 03 Sep 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
मानदेय दोगुना करने को लेकर जीविका कर्मी ने की चर्चा

ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले जीविका कर्मी अपने मानदेय दोगुना करने को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर . ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले जीविका कर्मी अपने मानदेय दोगुना करने को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है. इस लेकर बुधवार को प्रखंड अंतर्गत जीविका कार्यालय में प्रखंड स्तरीय जीविका कर्मियों की एक बैठक प्रभारी जीविका बीपीएम कुमार गौतम शांडिल्य की अध्यक्षता में की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए कुमार गौतम ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जा रहा है कि जीविका कर्मी का मानदेय दोगुना किया गया है. लेकिन जीविका से जुड़े लगभग 07 हजार कर्मियों का मानदेय दोगुना नहीं किया गया है. जो ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले सामुदायिक कार्यकर्ता हैं. इन सभी का मानदेय दोगुना नहीं होने से जीविका कर्मी में मायूस है. हमलोगों जिस तरह मुख्य मंत्री महिला संवाद को सफल बनाने में दो महीने तक बिना छुट्टी के कार्य किया. जिसमें सरकार की योजनाओं को गांव गांव तथा घर घर पहुंचाया है. हमलोगों ने राज्य के 11 लाख स्वयं सहायता समूह में एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को जोड़ने का कार्य किये हैं. फिर भी हमलोगों के मानदेय दोगुना करने को लेकर सरकार पीछे हटी हुई है. कार्यक्रम को अन्य जीविका कर्मियों ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन