पांच सूत्री मांग को लेकर जनसुराज नेता ने शुरू किया आमरण अनशन

Updated:
विज्ञापन
पांच सूत्री मांग को लेकर जनसुराज नेता ने शुरू किया आमरण अनशन

जनसुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी डॉ धर्मेन्द्र सिन्हा ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू किया.

विज्ञापन

चकाई. जनसुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी डॉ धर्मेन्द्र सिन्हा ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू किया. उनके साथ उनके समर्थन में पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता रंजीत कुशवाहा, पवन कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार यादव, सीताराम पासवान, मोहन दास, गौतम दास, लखन दास, महादेव दास, राजकिशोर महतो, बैजनाथ दास, जेपी वर्मा, मोतीलाल हासदा, पूजा कुमारी सोनाली कुमारी आदि ने उनके साथ अनशन में भाग लेते हुए डॉ धर्मेन्द्र का समर्थन किया. वहीं डॉ धर्मेन्द्र सिन्हा ने बताया कि अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय पदाधिकारी बीडीओ, सीओ से कई बार मिले लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नही किया गया. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा. बताया कि आमरण अनशन पर बैठने से पूर्व इसकी लिखित सूचना सभी संबंधित पदाधिकारियों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन