महीनों से खराब पड़ा है चापाकल, नल-जल योजना की सुविधा नहीं
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 18 Mar 2026 9:30 PM
प्रखंड क्षेत्र के अतिसुदूर ग्रामीण इलाका बलियाडीह पंचायत अंतर्गत कर्मा गांव के वार्ड संख्या 14 में लगभग सभी चापाकल खराब है.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के अतिसुदूर ग्रामीण इलाका बलियाडीह पंचायत अंतर्गत कर्मा गांव के वार्ड संख्या 14 में लगभग सभी चापाकल खराब है. उस वार्ड में नल- जल की भी सुविधा नहीं है. इस कारण उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की काफी समस्या है. इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल की मांग व खराब पड़े चापाकल को ठीक करने की मांग सरकार से की है. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन माह से सभी चापाकल खराब है. कई बार हमलोगों ने पीएचईडी विभाग को सूचना भी दिया है. लेकिन अब तक चापाकल ठीक नहीं हुआ है. ग्रामीण बड़की हेंब्रम, सुनीता मरांडी, बड़की मरांडी, मनीष हांसदा, छोटेलाल बास्के, चुना बास्के, टूला हांसदा, कालेश्वर सोरेन, बुद्ध सोरेन समेत कई लोगों ने बताया कि हमलोग सुदूर ग्रामीण इलाके में रहते हैं और शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है. हमलोग दूर-दूर से जल लाकर काम कर रहे हैं. अतिशीघ्र यदि चापाकल ठीक नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे. पूछे जाने पर पीएचईडी के कनीय अभियंता मो सद्दाम ने बताया कि मिस्त्री को बोला गया है. जल्द ही सभी चापाकल ठीक करवा दी जाएगी. नल-जल की योजना अभी चल ही रही है. उसे चालू होने में कुछ समय लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










