ePaper

झाझा गोशाला को मिला दो गौ माता समेत चार गोवंश

Updated at : 02 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
झाझा गोशाला को मिला दो गौ माता समेत चार गोवंश

अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष श्रीकृष्ण गौशाला सौरभ कुमार के सहयोग से मंगलवार को दो गौ माता समेत चार गोवंश श्रीकृष्ण गौ शाला को मिले हैं.

विज्ञापन

झाझा. अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष श्रीकृष्ण गौशाला सौरभ कुमार के सहयोग से मंगलवार को दो गौ माता समेत चार गोवंश श्रीकृष्ण गौ शाला को मिला है. गौ शाला के सचिव दयाशंकर बरनवाल उर्फ सोनू जी ने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी उज्जवल प्रसाद, पशु चिकित्सा पदाधिकारी झाझा नरेंद्र प्रसाद की देखरेख में गौशाला सचिव व कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल की उपस्थिति में जमुई स्थित मंगल मवेशी हाट से सरकारी अनुदान की राशि से दो दुधारू गाय की खरीद हुई है. उन्होंने बताया कि यह दोनों दुधारू गाय है. दोनों गाय के साथ एक-एक बछड़े हैं. उन्होंने बताया कि सरकारी अनुदान पर खरीदी गई यह गाय दुधारू है. इसके आने से जहां गौशाला की रौनक बड़ी है, वहीं गौशाला के सारे लोग खुशहाल व उत्साहित हैं. गौशाला में गौमाता के आने से गौशाला प्रेमी काफी खुश है. गाय के गौशाला आते ही महिलाओं एवं अन्य लोगों द्वारा नए गोवंशों की पूजा अर्चना की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन