आयुक्त ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने रविवार को केकेएम कॉलेज परिसर में बनाये जा रहे मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.
जमुई. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने रविवार को केकेएम कॉलेज परिसर में बनाये जा रहे मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. यह केंद्र जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों 240 सिकंदरा (अ.जा.), 241 जमुई, 242 झाझा 243 चकाई के लिए निर्धारित है. आयुक्त ने विधानसभा वार मतगणना कक्षों का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों, वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग के प्रभारी अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल जमुई सहित संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




