ePaper

व्यवसायियों ने चुनाव की जिम्मेदारी मार्गदर्शक मंडल को सौंपी

Updated at : 03 Sep 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों ने चुनाव की जिम्मेदारी मार्गदर्शक मंडल को सौंपी

मुख्यालय स्थित शिल्पा विवाह भवन सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में जमुई के व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से मार्गदर्शक मंडल को चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी.

विज्ञापन

जमुई. मुख्यालय स्थित शिल्पा विवाह भवन सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में जमुई के व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से मार्गदर्शक मंडल को चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी. व्यवसायियों ने कहा कि उन्हें मंडल पर पूरा भरोसा है और वह निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न करायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्गदर्शक मंडल के प्रकाश कुमार भगत ने की, जबकि मंच संचालन मोहन प्रसाद राव ने किया. बैठक में पूर्व अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, महेश केसरी, सूर्य देव केसरी, अमर कुमार भगत, पूर्व सचिव ब्रजेश कुमार बरनवाल समेत सौ से अधिक व्यवसायी उपस्थित रहे. उपस्थित सभी व्यवसायियों ने एक स्वर में मार्गदर्शक मंडल के निर्णय का समर्थन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन