बालागोजी काली मंदिर की वार्षिक पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ सम्पन्न

Updated at : 17 Mar 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
बालागोजी काली मंदिर की वार्षिक पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ सम्पन्न

प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बालागोजी काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बालागोजी काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ सम्पन्न हुई. इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा में न सिर्फ चकाई बल्कि झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान के साथ मां काली की आराधना कर प्रसाद अर्पित किया. पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. मंदिर के पुजारी कारू पांडेय ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व स्थानीय ग्रामीणों की आस्था से प्रेरित होकर इस मंदिर की स्थापना हुई थी. तब से उनके पूर्वजों द्वारा यहां पूजा-अर्चना की परंपरा शुरू की गई, जिसे आज भी वे निरंतर निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मां काली की महिमा अपार है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. उन्होंने बताया कि वार्षिक पूजा के अवसर पर मनोकामना पूर्ण होने पर लोग बकरों की बलि भी देते हैं. पूजा का आयोजन बालागोजी, बाघा सहित सात गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है. पूजा को लेकर तीन दिन पूर्व से ही मंदिर के गर्भगृह में विद्वान पंडितों द्वारा विशेष पाठ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर के बाहरी परिसर में भव्य मेला भी लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मेला का आनंद उठाया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन