मेले के झूले की चपेट में आया किशोर, हाथ दो जगहों से कटा, गंभीर

Updated at : 26 Mar 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
मेले के झूले की चपेट में आया किशोर, हाथ दो जगहों से कटा, गंभीर

चैती दुर्गा मेला में हादसा

विज्ञापन

झाझा. शहर के पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मेला में लगे झूले की चपेट में एक किशोर के आ जाने से उसका दायां हाथ दो जगहों से कटकर लटक गया. किशोर के बुरी तरह से घायल होने के कारण मेला में अफरातफरी मच गयी. किशोर की स्थिति देखकर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. घायल किशोर की पहचान गिद्धौर थानाक्षेत्र के अलकपुरा गांव निवासी प्रकाश यादव का 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. उसकी मां सरिता देवी पास की दुकान में बैठी थी. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और लोगों से मदद मांगी. पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सहायता से किशोर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ कुमार राज ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद झूला संचालक झूला आधा खोलकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन