लड्डू के पैसे को लेकर विवाद, मिठाई दुकानदार पर खंजर से हमला, दो घायल

Updated at : 23 Mar 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
लड्डू के पैसे को लेकर विवाद, मिठाई दुकानदार पर खंजर से हमला, दो घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा हाई स्कूल चौक स्थित माही स्वीट्स मिठाई दुकान में बीते रविवार देर रात करीब 10 बजे लड्डू के पैसे को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया.

विज्ञापन

खैरा चौक स्थित दुकान में देर रात हुई घटना, आरोपित गिरफ्तार खैरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा हाई स्कूल चौक स्थित माही स्वीट्स मिठाई दुकान में बीते रविवार देर रात करीब 10 बजे लड्डू के पैसे को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में दुकान संचालक मनीष कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब मनीष अपनी दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान नवडीहा गांव निवासी विमल कुमार सिंह उर्फ सुखा सिंह दुकान पर पहुंचा और चार किलो लड्डू देने को कहा. मनीष द्वारा लड्डू तौलकर देने के बाद जैसे ही पैसे की मांग की गयी, दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. विवाद बढ़ने पर आरोपित ने अपने पास रखे लोहे के नुकीले खंजर से मनीष कुमार गुप्ता पर हमला कर दिया. जान बचाने के लिए मनीष खैरा फील्ड की ओर भागने लगे, लेकिन आरोपित ने पीछा कर उनके हाथ और सिर पर कई वार किये. इस हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गये. बीच-बचाव के दौरान उनके चचेरे भाई आशीष कुमार भी घायल हो गये. घटना के दौरान आसपास मौजूद दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और किसी तरह दोनों को बचाया. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी, इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित विमल कुमार सिंह को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में खैरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन